|
|
|
राजद
अध्यक्ष की यात्रा का दूसरा चरण 3 जुलाई को समस्तीपुर से
राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव अपनी
यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत तीन जुलाई से कर्पूरी ठाकुर की
जन्मस्थली (समस्तीपुर) से करेंगे। यात्रा 9 जुलाई को मुजफ्फरपुर
में समाप्त होगी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे
ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष सांसद श्री रघुवंश प्रसाद सिंह व पार्टी के अन्य नेता
भी श्री लालू प्रसाद यादव के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि 4
जुलाई को लालू प्रसाद यादव समस्तीपुर से यात्रा शुरू करेंगे व 5
जुलाई को दरभंगा में आम सभा को संबोधित करेंगे। लालू प्रसाद यादव
6 जुलाई तारीख को मधुबनी जाएंगे। शाम में सीतामढ़ी में आम सभा
करेंगे। वे 8 जुलाई को पटना से शिवहर जाएंगे व शाम में शिवहर में
आम सभा को संबोधित करेंगे 9 जुलाई को शाम में मुजफ्फरपुर में आम
सभा को संबोधित करेंगे। प्रधान महासचिव सांसद रामकृपाल यादव ने
कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की यात्रा मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने के लिए है। आंदोलन के मुद्दों
में सुखाड़ से निबटने में लापरवाही, जलजमाव और नदियों से कटाव
रोकने, बूढ़ी गंडक, बाया, नून, कोसी कमला बलान, बागमती अधवारा
समूह की नदियों से संबंधित बहुउद्देशीय परियोजनाओं को पूरा कराना,
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना आदि है। प्रेस
कांफ्रेंस में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक मेहता व
प्रदेश अध्यक्ष शिवचन्द्र राम उपस्थित थे।

|
|
|
अपने पति को सकुशल वापस लाने की
गुहार पर लालू प्रसाद यादव के सक्रिय कदम
दरभंगा के बाढ़ समेला निवासी फसीह महमूद की
पत्नी निखत परवीन ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बिहार सरकार
श्री लालू प्रसाद यादव से मिलकर अपने पति को सकुशल वापस लाने की
गुहार लगायी।
श्री लालू प्रसाद यादव ने इस मामले में विदेश मंत्री एसएम कृष्णा,
केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम व कर्नाटक के डीजी से बात कर
महमूद का पता लगाने का अनुरोध किया कि आखिर उसको कहां व किस
स्थिति में रखा गया है? इस दौरान महमूद की मां व परिवार के अन्य
लोगों ने भी श्री लालू प्रसाद यादव के समक्ष अपने पुत्र को
निर्दोष बताया। श्री लालू प्रसाद यादव ने विदेश मंत्री से महमूद
को सकुशल बरामद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध
में सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की गई
है। विदेश मंत्री ने श्री लालू प्रसाद यादव को विश्वास दिलाया कि
वे इस मामले की पूरी तरह से तहकीकात कर सूचित करेंगे। श्री लालू
प्रसाद यादव के समक्ष परवीन ने अपने पति को निर्दोष बताते हुए कहा
कि वे मेकेनिकल इंजीनियर हैं व 2007 से सउदी अरब के अल जुबाल में
एरम इंजी. कम्पनी में काम करते हैं। उनको 13 मई को भारतीय
आतंकनिरोधी दस्ता के लोगों ने सऊदी अरब की सुरक्षा एजेंसी की मदद
से अल जुबाल से उठा लिया।
प्रधानमंत्री को लेकर नीतीश जी
को इतनी जल्दी क्यों हैं?
पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार और राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद
यादव ने 21 जुन को कहा है कि प्रधानमंत्री को लेकर नीतीश जी इतनी
जल्दी में क्यों हैं? लोकसभा चुनाव 2014 में अभी दो साल है। आज
उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा पसंद नहीं आ
रहा। वे बुधवार 21 जुन 2012 को संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा-याद कीजिए गोधरा कांड उस समय गुजरात में राष्ट्रपति
शासन लगाने की मांग हो रही थी। अटल जी राजधर्म के पालन की बात कह
रहे थे। मगर नीतीश ने ही लालकृष्ण आडवानी के साथ मिलकर उनका बचाव
कर रहे थे। उन्हीं साम्प्रदायिक ताकतों की गोद में सात साल
(2005-2012) से यहां बैठे हैं। नागपुर ने नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ा
दिया है। मोहन भागवत ने कह दिया है कि हिन्दुत्ववादी ही
प्रधानमंत्री होगा तो नीतीश बेचैन हो गए हैं। राजद अध्यक्ष श्री
लालू प्रसाद यादव के अनुसार एसी में गाडियों में बैठकर आने वाले
लोगों से बोलवाया जा रहा था कि बिहार विकास के मामले में चीन से,
गुजरात से आगे हैं। मीडिया मैनेजमेंट का कमाल था। यह सब
प्रधानमंत्री के लिए भूमिका बनाई जा रही थी। उन्होंने नीतीश
कुमार पर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए
कहा कि आज उन्हें अल्पसंख्यक वोट की चिंता सता रही है। नीतीश किसी
के नहीं हैं जहां फायदा मिलेगा वहीं जाएंगे। बताना चाहिए कि
एनडीए में सेक्युलर कौन है। उन्होंने कहा कि भाजपा तो संघ का ही
मुखौटा है। सुशील मोदी, जैसे लोग क्या हैं। आज सेक्युलर की बात
कह नीतीश सौ चूहे खाकर बिल्ली चली भक्तिन बनने वाली कहावत
चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने ही बिहार में भाजपा और आरएसएस को
पांव पसारने का मौका दिया है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
पर टिप्पणी करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि जेडीयू से डायवोर्स
की चिंता सता रही है। मालूम हो बिहार में नीतीश को भाजपा का
समर्थन है।
|
|
|
 |
|
|