|
मंहगाई की
समस्या पर लालू जी गंभीर
राष्ट्रीय जनता दल ने बढ़ती महंगाई के लिए केन्द्र और राज्य दोनों
सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए 28 जनवरी, 2010 को पटना में बिहार
बंद का सफल आयोजन किया।
श्री लालू प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंहगाई की
समस्या काफी गंभीर है। केन्द्र व राज्य सरकार दोनों एक दूसरे पर
जिम्मेदारी डाल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भूख और
बीमारी गंभीर संकट बनकर आने वाली है। लालू जी ने बजट सत्र 2010-11
में भी मंहगाई पर आवाज उठायी है।
मंहगाई पर काबू रखने की सारी जिम्मेदारी केन्द्रीय सरकार की है।
सारी जनता महंगाई से दु:खी है। गेहूं, चावल, दालें व चीनी के भाव
बढ़ गए हैं। इस महंगाई को देखते हुए 28 जनवरी, 2010 को महंगाई के
खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल का बिहार बंद का जन आन्दोलन पूर्णत: सफल
रहा।
टीवी चैनल आज तक के प्रसिद्व प्रोग्राम सीधी बात में श्री लालू
प्रसाद यादव जी ने कहा कि महंगाई की वजह से मिडिल क्लास, लोअर
मिडिल क्लास, संभ्रात घरों की महिलाएं भी रो रही है। मेरी पार्टी
और लोक जनशक्ति पार्टी मिलकर ऐतिहासिक बिहार बंद कर चुके हैं। सभी
राजनैतिक दलों के लोगों से बात करके अब हम देशव्यापी आंदोलन
करेंगे।
|